डलमऊ महोत्सव में लोकगायिका कुसुम वर्मा ने लोकगीतों से बांधा समां

Naya Savera Network

नए एल्बम ‘सलोने राम’ का हुआ विमोचन, भजनों और अवधी विवाह गीतों पर झूमे दर्शक

नया सवेरा नेटवर्क

रायबरेली। गंगातट पर आयोजित डलमऊ महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय लोकगायिका कुसुम वर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश गौड़ और शुभम गौड़ के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से लोकगायिका ने एक से बढ़कर एक भजन और पारंपरिक लोकगीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उनके नए एल्बम ‘सलोने राम’ का विमोचन भी किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत ‘हे गौरा के लाल मेरी विनती सुन लो हे महाराज’ भजन से हुई। इस प्रस्तुति पर मुस्कान सिंह और तन्मया राय ने आकर्षक नृत्य किया। इसके बाद कुसुम वर्मा ने ‘सलोने राम बने बालक अवधपुर धाम आये हैं’ और ‘जन-जन के राम’ जैसे भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।


लोकगायिका ने अवधी संस्कृति की झलक पेश करते हुए मेंहदी, बन्ने की हल्दी, विवाह और गारी जैसे पारंपरिक विवाह गीत भी सुनाए। उनकी प्रस्तुतियों ने महोत्सव के मंच पर अवधी लोकसंस्कृति के रंग बिखेर दिए। संगीत संगत में बैंजो पर सैय्यद सहनवाज अहमद, ढोलक पर शिवा और पैड पर मोहन ने साथ दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सहायक लेखाकार पद पर धीरज कुमार पाण्डेय का चयन

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!