Jaunpur News: प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय रोल प्ले प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की बेटियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रयागराज में मंगलवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय रोल प्ले प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। छात्राओं ने वाराणसी मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की और पूरे प्रदेश में विद्यालय व मंडल का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की छात्राएं काशिश पाण्डेय, जान्हवी वर्मा, वैष्णवी चौरसिया और स्वदीपिका सिंह ने वाराणसी मंडल की ओर से रोल प्ले प्रस्तुत किया। छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने और तैयारी कराने में विद्यालय की डॉ. मंजू सिंह एवं श्रीमती सरिथा सिंह का विशेष योगदान रहा।


छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह और प्रबंधक श्री सत्य प्रकाश सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कपिल देव सिंह, राजेश सिंह, अम्बर सिंह, राजीव सिंह, जनार्दन सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कजगांव नगर वासियों ने लगाया सीसी रोड़ निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!