Lucknow News: सीएम योगी ने उज्ज्वला योजना के 1.89 करोड़ परिवारों को दी दीपावली की सौगात, 1,500 करोड़ की सब्सिडी जारी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली का उपहार दिया। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के रूप में 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों को रसोई गैस की सुविधा मिल रही है। सब्सिडी की धनराशि सीधे खातों में पहुंचने से लाभार्थियों को आर्थिक राहत मिलेगी।


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय रोल प्ले प्रतियोगिता में तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज की बेटियों ने हासिल किया प्रथम स्थान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!