नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। मानियारेपुर स्थित ऋषिकुल पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला ( साइंस फेयर ) का आयोजन योगेंद्र कुमार दुबे के निर्देशन में हुआ । जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने अपने यंत्रों की प्रदर्शनी लगाकर उपस्थित लोगों को उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विज्ञान मेले में कुछ इस तरह के यंत्रों और सिस्टमों को देखने को मिला जैसे एलपीजी गैस का लीक हो जाना और तुरंत मशीनरीकरण से पता कर लेना। मिट्टी के नमी को यंत्रों द्वारा जानकारी कर लेना।
वाटर टैंक लेवल डिटेक्टर , मानव हृदय मॉडल, आंख कैसे कार्य करके मस्तिष्क को भेजती है, मानव की डीएनए संरचना, घर को लेजर द्वारा सुरक्षा प्रणाली ऐसे तमाम यंत्रों का उपयोग करते हुए विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रदर्शन कर दिखाया गया।
विज्ञान मेले के परीक्षक के रूप में हरि प्रसाद सिंह , प्रवक्ता विनोद सिंह ,अरुण चौबे, ओमप्रकाश उपाध्याय ,भास्कर पाण्डेय ,इंग्लेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर यशवंत कश्यप , पवन नाविक , शिवम यादव , श्रेया सिंह ,प्रियंका चौबे , रुचि सिंह , स्वेता यादव , आकांक्षा पाण्डेय , इंदु यादव सहित अन्य लोग थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्व विधायक ने वनवासी समाज के बीच मनायी दीपावली, दिए उपहार
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

