नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गोबरा गांव पहुंचकर दिवंगत केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने नीरज पहलवान के निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान विधायक लकी यादव, तूफानी सरोज, डॉ. अवधनाथ पाल, लाल बहादुर यादव, राकेश मौर्य, राजबहादुर यादव सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रोटेरियन श्याम बहादुर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

