Jaunpur News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल सिंह के पिता श्याम बहादुर सिंह का निधन, शोक की लहर

Naya Savera Network


स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. ठाकुर राम लगन सिंह के थे सुपुत्र, लखनऊ में ली अंतिम सांस

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अतुल सिंह के पिता एवं जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी ठाकुर श्याम बहादुर सिंह का बीती रात लखनऊ स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।


ठाकुर श्याम बहादुर सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिला परिषद जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर राम लगन सिंह के सुपुत्र थे। उनका परिवार जनपद में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उनके पुत्र अतुल सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।


श्याम बहादुर सिंह के निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।


लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डिवाइडर से टकराई स्कूल बस, 36 बच्चे और चार स्टाफ घायल 

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!