Jaunpur News: करणी सेना डब्ल्यू.एस. के प्रदेश महासचिव बने रणविजय सिंह

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर । करणी सेना डब्ल्यू.एस. (एकीकृत राजपूत संगठन) की ओर से संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती को लेकर रणविजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह द्वारा 19 जून 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

जौनपुर जनपद के इटौरी सोनिकपुर निवासी रणविजय सिंह का कार्यकाल 19 जून 2026 से 19 जून 2027 तक एक वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। मनोनयन पत्र में उनसे संगठन की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखते हुए सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन की मजबूती में पूर्ण योगदान देने की अपेक्षा जताई गई है।उनके प्रदेश महासचिव बनाए जाने की जानकारी मिलने पर शुभचिंतकों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सनातन धर्म रक्षक पंडित उमेश दुबे के निधन से शोक की लहर 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!