Jaunpur News: राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रभात तिवारी का हुआ चयन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक जो  राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभाग करने के लिए कर्नाटक रवाना हुए। यह शिविर 21 से 27 नवंबर, 2026 तक एसडीएम आयुर्वेद कॉलेज एवं अस्पताल, हसन, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा, जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. के. सिंह ने स्वयंसेवकों से संवाद करने के उपरांत उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुलपति ने स्वयंसेवकों से बातचीत करते हुए पूछा कि शिविर में वे किन गतिविधियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस पर स्वयंसेवकों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के लोकगीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक परंपराओं, कला एवं विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही देश के अन्य 9 राज्यों से आए स्वयंसेवकों की संस्कृति, कला एवं परंपराओं को जानने और सीखने का अवसर भी प्राप्त करेंगे। स्वयंसेवकों ने कुलपति को आश्वस्त किया कि शिविर से लौटने के उपरांत वे अपने अनुभव एवं सीख विश्वविद्यालय परिवार के साथ साझा करेंगे। कुलपति ने सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरे उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ शिविर में प्रतिभाग करें तथा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। यह जानकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव जी ने दिया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डोंबिवली की रामकथा में राम जन्मोत्सव पर हुई पुष्पवर्षा 

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!