Bareilly News: जवान, किसान और विज्ञान को मिला सम्मान, अवनी और शुभांशु की प्रतिमाओं का अनावरण

Naya Savera Network

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने किया पटेल चौक पर लोकार्पण

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। शहर के सौंदर्यीकरण के साथ सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय चेतना को नई पहचान देने की दिशा में नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है। पटेल चौक पर स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं का महापौर डॉ. उमेश गौतम ने विधिवत अनावरण किया। महापौर डॉ उमेश गौतम ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिमाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।

पटेल चौक पर विकसित किया गया नया स्वरूप केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है बल्कि इसके माध्यम से देश की सैन्य शक्ति, किसानों के योगदान और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को सम्मान दिया गया है। पटेल चौक पर स्थापित प्रतिमाएं जवानों के साहस, अन्नदाताओं के परिश्रम और वैज्ञानिक उपलब्धियों का संदेश दे रही हैं। इस पटेल चौक का प्रमुख आकर्षण भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की प्रतिमाएं हैं। इनके माध्यम से देश की बेटियों की क्षमता, युवाओं के सपनों और भारत की बढ़ती वैज्ञानिक शक्ति को प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 

 इस अवसर पर महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान केवल सड़कों और इमारतों से नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, विचारधारा और आने वाली पीढ़ियों को मिलने वाली प्रेरणा से बनती है। पटेल चौक पर स्थापित प्रतिमाएं राष्ट्र के तीन महत्वपूर्ण आधारों जवान, किसान और विज्ञान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक हैं। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को ऐसा स्वरूप दिया जाए, जो सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और सकारात्मक सोच का संचार करे। महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य बरेली को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के साथ उसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पहचान को भी मजबूत करना है। शहर के चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का योजनाबद्ध विकास इसी संकल्प का हिस्सा है।

महापौर ने कहा कि पटेल चौक पर स्थापित प्रतिमाओं के माध्यम से विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में विभिन्न क्षेत्रों के योगदान की जानकारी मिलेगी। जवान सीमाओं की रक्षा करते हैं, किसान देश का पेट भरते हैं और वैज्ञानिक भारत को भविष्य की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: मुरादाबाद मंडल में टिकट जांच अभियान के 117 प्रकरण में 61 हजार जुर्माना वसूला


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!