Jaunpur News: काटन ग्रीन में हुई कविताओं की बरसात

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्री आदर्श रामलीला उपसमिति काटन ग्रीन के तत्वावधान में राममंदिर प्रांगण,काटन ग्रीन पूर्व के मंच से देर रात तक कविताओं की बरसात होती रही और रामभक्त के साथ में साहित्य रसिक कविता की धारा में डूबते-उतराते रहे। उपसमिति के अध्यक्ष पं. राधेश्याम मिश्र के नेतृत्व में इस साल तिरसठवें रामलीला का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार उसके बाद उसी मंच पर हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन तथा असलम हसन (शायर व जीएसटी कमिश्नर) की अध्यक्षता में सूरज त्रिपाठी, सुहाना नाज, एड्. राजीव मिश्र, ज्योति त्रिपाठी, राघवेन्द्र त्रिपाठी, राजेश दुबे अल्हड़, सुश्री किरण तिवारी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश मिश्र की कविता 'बेटी के नाम खत' सुनकर लोग भावुक हो गए जबकि शायर असलम हसन की ग़ज़लों को भी खूब वाहवाही मिली। इससे पूर्व उत्कर्ष तिवारी (जीएसटी कमिश्नर) संजीव कुमार सिंह (जीएसटी कमिश्नर), असलम हसन (जीएसटी कमिश्नर) ,ए. के. वर्मा, रमापति त्रिपाठी, के.के मिश्र का राधेश्याम मिश्र, ओमप्रकाश पांडेय,एड्. आर. बी. यादव, निखिल मिश्र, राकेश यादव,प्रतीक मिश्र,निलेश मिश्रा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। श्रोताओं की भारी भीड़ इकट्ठी हुई। संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा साहेब मिसाल, वीरेंद्र सिंह, शैलेश नरवड़े,  शिव कुमार सिंह, उमाशंकर पांडेय, डाक्टर के. के. गुप्ता सहित पूरी समिति ने अहम भूमिका निभाई। अंत में राधेश्याम मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विश्वविद्यालय की हैंडबॉल टीम बीएचयू में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!