Jaunpur News: विश्वविद्यालय की हैंडबॉल टीम बीएचयू में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

Naya Savera Network

कुलपति ने दिखाई हरी झंडी 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष हैंडबॉल टीम काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी में आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हुई।

विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की टीम अपनी कड़ी मेहनत के बल पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और प्रतियोगिता जीतकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

टीम का नेतृत्व टीम कैप्टन कार्तिक यादव कर रहे हैं। उनके साथ टीम कोच के रूप में रंजन श्रीवास्तव एवं टीम मैनेजर के रूप में डॉ. अखिलेश गौतम गए हैं। खिलाड़ियों की रवानगी के अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. अविनाश पाथर्डिकर, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, जय सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मजदूरों के अधिकार और सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी ने पेश किया रोडमैप

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!