नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की देखरेख में कुल 19 लाभार्थी किसानों का चयन किया गया।
नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन की विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित किसानों को अलग-अलग कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इसमें तीन सुपर सीडर, एक पावर चाफ कटर, दो पावर टिलर, एक स्ट्रॉ रीपर, एक मिनी राइस मिल, एक कस्टम हायरिंग केंद्र, दो क्रॉप रीपर, तीन लेजर लैंड लेवलर, एक मल्टी क्रॉप थ्रेशर, एक ऑयल मिल, दो आलू बोने की मशीन और एक पैडी स्ट्रॉ चॉपर/श्रेडर/मल्चर शामिल हैं।
ई-लॉटरी कृषि निदेशालय के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। चयनित किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: काटन ग्रीन में हुई कविताओं की बरसात
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)