नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज ब्लाक के मनेछा और आर्यनगर कला गांव में सोमवार को खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विभाग की ओर से किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञ नंद किशोर और एडीओ पादप सुरक्षा जितेंद्र सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया। किसानों से मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित मिट्टी की जांच कराने, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करने को कहा गया। फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील की गई। शोधी एफपीओ के निदेशक बृजेश कुमार ने किसानों को एफपीओ से जुड़ने के फायदे बताए। इस मौके पर एडीओ कृषि धर्मेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद, प्रधान संदीप मौर्य, तकनीकी सहायक पंकज कुमार, शमशाद अहमद, विनेश कुमार, अश्विनी कुमार, सुरेश कुमार समेत प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अनियंत्रित वैगनआर की टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत, चालक हिरासत में
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

