Jaunpur News: मुहम्मद साहब ने दिया आपसी भाईचारे का संदेश: मौलाना

Naya Savera Network

मुफ्ती मोहल्ले में जलसे का हुआ आयोजन

उलेमाओं ने की तकरीर, शायरों ने पढ़े नात 

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर नगर के मुफ्ती मुहल्ला में हजरत मौलाना जीशान अहमद सिद्दीकी मरहूम की याद में जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस दीनी जलसे में अकीदतमंदों ने शिरकत किया। उलेमाओं ने तकरीर की और शायरों ने नबी की शान में नातपाक पेश किया। मुल्क की तरक्की व अमनो अमान की दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ। जलसे से खेताब करते हुए मौलाना व मुफ्ती अब्दुर्रहमान साहब ने कहा कि इंसानों के लिये मुहम्मद साहब रहमत बनकर आये। अल्लाह के पैगम्बर ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। नबी की सीरत पर चलकर ही हमें कामयाबी मिल सकती है। जलसे की शुरुआत तेलावते कलाम पाक से हुआ। जलसे की सदारत मौलाना बेलाल अहमद सिद्दीकी और नेजामत मास्टर शमीम, कमालुद्दीन तथा यामीन सिद्दीकी ने किया। जलसा कमेटी के नसीम, फरहान, दानिश अंसारी, अलतमश, राशिद, फैजी, इमरान ने मेहमानों का खैरमकदम किया। इस दौरान पूर्व विधायक अरशद खान, चेयरमैन प्रतिनिधि जफराबाद डा. सरफराज अहमद, विक्की, यासीन, नौशाद, जमील, मो. दानिश आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रबी की फसल में अधिक उत्पादन के लिए बीज और भूमि का करें शोधन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!