5 नवंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे मुंगराबादशाहपुर बाईपास का शिलान्यास

Naya Savera Network

सार्वजनिक महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे होगा समारोह

सांसद सीमा द्विवेदी ने की क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही बाईपास निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 5 नवंबर को मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का शिलान्यास किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगरा बादशाहपुर के परिसर में आयोजित समारोह में बाईपास निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। 

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बाईपास के शिलान्यास को मुंगरा बादशाहपुर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग रही है। इसके निर्माण की दिशा में पहल होने से विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। बाईपास केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण मार्ग साबित होगा। सांसद ने कहा कि इस परियोजना के लिए क्षेत्रवासियों का लंबे समय से प्रयास और संघर्ष रहा है। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों शिलान्यास होने जा रहा है, जो मुंगरा बादशाहपुर के इतिहास में महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने माताओं, बहनों, बुजुर्गों, व्यापारियों, युवाओं और सभी सम्मानित नागरिकों से समारोह में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से इस आयोजन को यादगार बनाया जा सकेगा। बाईपास निर्माण से क्षेत्र में यातायात की समस्या कम होने, आवागमन सुगम होने और स्थानीय व्यापार को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। लंबे समय से इस परियोजना की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र के लोगों के लिए 5 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा। पार्टी जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से मुंगरा बादशाहपुर में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही क्षेत्र से होकर गुजरने वाले यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण से यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्सों से होकर गुजरने की परेशानी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और क्षेत्र के विकास को गति मिलने की भी उम्मीद है। जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हाईकोर्ट की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!