मछलीशहर तहसील के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं और न्यायमूर्ति के बीच हुए विवाद के विरोध में सोमवार को तहसील अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।राष्ट्रपति को संदर्भित अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार को सौंपा।अधिवक्ता विरोध में न्यायिक से विरत रहे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एवं महामंत्री आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में अपने साथी अधिवक्ताओं के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट में हुए घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और न्यायमूर्ति अजय भसोट के कृत्य की भर्त्सना की। न्यायमूर्ति भसोट के विरुद्ध विधिक कार्यवाही एवं उनके अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु प्रकाश सिंह,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,आर पी सिंह,राम आसरे दुबे,सरजू प्रसाद बिंद,अवनींद्र दुबे,प्रेम चंद्र यादव विनय मौर्य,कमलेश कुमार,हरि शंकर यादव,विनय कुमार पांडेय,पवन गुप्ता,आशीष चौबे,अच्छे लाल मौर्य,गणेश गुप्ता,राजा राम,हरी लाल सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | National : मुख्यमंत्री और टीपीसीसी अध्यक्ष से सूरज तिवारी ने की शिष्टाचार भेंट
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)