Jaunpur News: 51 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाया मां शीतला धाम, दिखा अद्भुत और अलौकिक नजारा

Naya Savera Network

देव दीपावली पर दीपों, फूलों और झालरों से सजा मंदिर परिसर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूम उठे श्रद्धालु

विपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में देव दीपावली का पर्व मंगलवार को भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर और सरोवर 51 हजार दीपों, रंग-बिरंगी मालाओं तथा झालरों की रोशनी से जगमगा उठा। ऐसा अद्भुत दृश्य दिखाई दे रहा था, मानो आकाश के लाखों तारे धरती पर उतर आए हों। रोशनी से नहाए चौकियां धाम की छटा देखते ही बन रही थी। इस अलौकिक नजारे को देखने के लिए बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग अपने मोबाइल फोन में इस खूबसूरत दृश्य को कैद करते नजर आए तो कई लोग सेल्फी लेते रहे। युवतियों ने सरोवर की सीढ़ियों पर आकर्षक रंगोली बनाई। श्रद्धालु अपने घरों से दीपक लाकर मंदिर परिसर और सरोवर की सीढ़ियों पर जलाते रहे तथा देव दीपावली के उत्सव में सहभागी बने।

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर मां शीतला का रंग-बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया। मां शीतला कुंड कार्य समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी और सहयोगी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में दो दिवसीय देव दीपावली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम छह बजे सरोवर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ।

महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु

मां शीतला कुंड के किनारे खड़े होकर श्रद्धालुओं ने कुंड की महाआरती की। मां गंगा के गीतों के साथ भव्य आरती संपन्न हुई। इस दौरान मौजूद सभी श्रद्धालु खड़े होकर आरती में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान तैनात रहे। आयोजन में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

मनोज तिवारी की प्रस्तुति पर भावविभोर हुए श्रोता

रात करीब 10:30 बजे वाराणसी से जौनपुर के शीतला चौकियां धाम पहुंचे सांसद एवं भोजपुरी गायक-अभिनेता मनोज तिवारी का आयोजकों ने स्वागत किया। मंच पर उनकी भक्तिमय भोजपुरी देवी गीत और पचरा की प्रस्तुति सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। गीतों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान हुआ और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। इस अवसर पर जयविन्द माली, अनिल सोनकर, संजय माली, क्षमानाथ त्रिपाठी, सतीश कुमार, जयकृष्ण तिवारी, विशाल भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शीतला धाम चौकियां में भोजपुरी गायक-अभिनेता जितेन्द्र झा जीतू को मिला सम्मान, रितेश पांडेय ने देवी गीतों से बांधा समां


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!