Jaunpur News: शीतला धाम चौकियां में भोजपुरी गायक-अभिनेता जितेन्द्र झा जीतू को मिला सम्मान, रितेश पांडेय ने देवी गीतों से बांधा समां

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। देव दीपावली के पावन अवसर पर शीतला धाम चौकियां में भव्य जागरण एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भोजपुरी स्टार गायक रितेश पांडेय ने गायक एवं अभिनेता जितेन्द्र झा जीतू को सम्मानित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद जितेन्द्र झा जीतू ने गणेश वंदना 'तुम हो गणेश बेमिसाल' प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपना चर्चित गीत 'माई जितेन्द्र झा के हिट कर दा' सहित कई भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।


कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। अंत में भोजपुरी गायक रितेश पांडेय ने भी देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।


कार्यक्रम में अध्यक्ष महंत विनय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, कोषाध्यक्ष संजय माली तथा महामंत्री जय बिंद माली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में विशाल भारद्वाज, सतीश तिवारी एवं अजय यादव ठेकेदार का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन कृष्णा पंडित ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!