Jaunpur News: केराकत पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 350 रुपये नकद भी मिले

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केराकत कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक घरेलू गैस सिलेंडर, पीतल का हांडा और 350 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार पुत्र भूसी राम निवासी नरायनपुर खेतरपालपुर, थाना केराकत, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना केराकत में दर्ज मुकदमा संख्या 407/2026 की जांच करते हुए घटना का अनावरण किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से चोरी का एक घरेलू सिलेंडर, एक पीतल का हांडा और 350 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को संबंधित न्यायालय में चालान कर दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लल्लन खां, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल शुभम गुप्ता और कांस्टेबल सतीश शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यार्थी संविधान की भावना को व्यवहार में उतारें : प्रो. राकेश सिंह

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!