Jaunpur News: विद्यार्थी संविधान की भावना को व्यवहार में उतारें : प्रो. राकेश सिंह

Naya Savera Network


जनसंचार विभाग ने किया संविधान दिवस पर विशेष आयोजन

 कुलपति ने की संविधान की मूल प्रति का अवलोकन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में विशेष आयोजन किया। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह ने श्रद्धा भाव से भारतीय संविधान की मूल प्रति का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की आत्मा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि उन्हें संविधान के अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझना चाहिए और समानता, न्याय, स्वतंत्रता तथा भाईचारे के मूल्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी संविधान की भावना को व्यवहार में उतारकर ही एक सशक्त, संवेदनशील और जवाबदेह लोकतंत्र का निर्माण कर सकती है। कुलपति ने जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में संवैधानिक चेतना जागृत करने में सहायक होते हैं।

आयोजन में दंतोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल राय और डॉ. राजित राम सोनकर ने संविधान की मूल प्रति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना, इसके मूल ढांचे और स्वतंत्रता के बाद हुए संवैधानिक संशोधनों की प्रक्रिया से उपस्थित छात्रों को अवगत कराया।

शिक्षकों ने बताया कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और नागरिक अधिकारों का जीवंत दस्तावेज है। 

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान दिवस से पहले छात्रों को संविधान की मूल प्रति, उसकी प्रस्तावना और संशोधनों की प्रक्रिया से जोड़ना था। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग का मानना है कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए संविधान, अधिकार, स्वतंत्र अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

आयोजन में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, राहुल राय. डॉ. राजित राम सोनकर, डॉ. इंद्रेश कुमार समेत लाइब्रेरी में अद्ययनरत विद्यार्थी उपस्थित रहे।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!