Jaunpur News: श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) ने किया भव्य देव दीपावली महोत्सव

Naya Savera Network

खेल मंत्री गिरीश चन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि

वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने की अध्यक्षता

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) नखास जौनपुर के तत्वावधान में आदि गंगा मां गोमती के पावन तट (शाही पुल) पर स्थित गोपी घाट पर देव दीपावली महोत्सव अत्यन्त हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी/भाजपा नेता श्री ज्ञान प्रकाश सिंह जी ने किया।

ट्रस्ट के संरक्षक प्रदीप तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव की जानकारी देते हुये अध्यक्ष आदित्य चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र निषाद 'बच्चा', सचिव डा. कमलेश निषाद, उपाध्यक्ष अजय सिंह 'नाविक' एवं मंत्री संदीप निषाद 'चंदन' ने संयुक्त रूप से बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपी घाट को हजारों दीपों से सजाया गया।

प्रदोष काल में मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गोमती की भव्य महाआरती हुई जिससे सम्पूर्ण घाट परिसर भक्तिमय हो उठा। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन रितेश जायसवाल ने किया। महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित भव्य रंगोली प्रतियोगिता में स्थानीय छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर लेते हुये अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ सदस्य/पूर्व सभासद लक्ष्मण बेनवंशी, सूर्य नारायण पण्डा, संजय निषाद, धीरज निषाद, सदस्य मुकेश श्रीवास्तव, मुन्ना निषाद, राजू निषाद, बिलास निषाद, राजू प्रजापति, युवा सदस्य सूरज विश्वकर्मा, राकेश निषाद, शनि निषाद, मनोज निषाद, मीडिया प्रभारी मनोज सेठ सहित तमाम पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे।

इस मौके पर आये समस्त आगंतुकों एवं सहयोगियों का स्वागत कोषाध्यक्ष सूरज निषाद ने किया। अन्त में लोटस ब्यूटी पार्लर की अधिष्ठात्री विदिशा जायसवाल ने कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपेक्षा गुप्ता, द्वितीय स्थान राकेश गुप्ता एवं तृतीय स्थान नन्दिनी सोनकर ने प्राप्त किया। इस पर मुख्य अतिथि श्री यादव एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी विजेताओं सहित विशिष्ट जनों को पुरस्कृत करते हुये सम्मानित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से सभी का स्वागत किया। साथ ही आयोजन समिति के इस कार्यक्रम की सराहना भी किया। उक्त अवसर पर समाजसेविका सीमा तिवारी, सपा नेता श्रवण जायसवाल, लायंस क्लब जौनपुर पवन, विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट जौनपुर, श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू, शिवा गुप्ता, राकेश वर्मा, रोहन जायसवाल, ताज वॉच हाउस ओलन्दगंज, बाबा जी किराना स्टोर फल वाली गली, महाराजा वॉच हाउस, एसआर ब्रदर्स शास्त्री नगर सहित अन्य की उपस्थिति सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, 350 रुपये नकद भी मिले

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!