Jaunpur News: ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 4.20 लाख रुपये की ठगी, पांच लोगों पर आरोप प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। ट्रैक्टर बेचने के नाम पर 4.20 लाख रुपये लेने और बाद में नामांतरण नहीं कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। जमलियां गांव निवासी अशर्फी लाल पटेल के अनुसार, गांव के विजय पटेल ने उन्हें ट्रैक्टर दिलाने की बात कही थी। इसके बाद लाला साहब यादव के माध्यम से ट्रैक्टर संख्या यूपी 62 सीवाई 7440 का सौदा चार लाख 20 हजार रुपये में तय हुआ। ट्रैक्टर उस समय प्रेमा देवी पत्नी रामजीत यादव के नाम पर था। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने विजय पटेल के खाते में यूपीआई से दो लाख 65 हजार रुपये, 20 हजार रुपये नकद तथा लाला साहब यादव के खाते में 10 हजार रुपये भेजे। इसके अलावा 55 हजार रुपये नकद दिए।

आरोप है कि ट्रैक्टर के नामांतरण के लिए आरटीओ कार्यालय में 70 हजार रुपये और मांगे गए। पीड़ित ने यह रकम भी रामजीत यादव को दे दी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही है। इसके बावजूद दो साल से ट्रैक्टर का नामांतरण नहीं कराया गया। पीड़ित ने विजय पटेल, लाला साहब यादव, प्रेमा देवी और चंद्रजीत यादव पर मिलीभगत कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया की  प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डॉ.बाबुलाल सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!