Jaunpur News: डॉ.बाबुलाल सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई: महानगर के मुलुंड शहर केशवपाढा स्थिति कपिल दवाखाने पर स्मृतिशेष वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा गुरुवार 26 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से रखी गई।परिसर में सैकड़ों गणमान्यों की उपस्थिति एवं  विभिन्न समाजिक संस्थाओं के प्रेरणास्रोत लोकप्रिय चिकित्सक और कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता स्मृति शेष डॉ.बाबुलाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके भतीजे डॉ सचिन सिंह के नेतृत्व में युवा बिग्रेड, उत्तर भारतीय मित्र मंडल, महानगरी मित्र मंडल, महानगरी कोआपरेटिव सोसायटी, सामाजिक न्याय मोर्चा,आशियारा कराटे असोसिएशन, आल इंडिया यादव महासभा ,राजभाषा हिंदी प्रचार संस्थान,निर्मला फाउंडेशन,  यदुवंशी समाज सेवा संस्था ,सर्व  सहयोग सेवा ट्रस्ट तथा नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ,समता हाकर्स युनियन और मानववादी लेखक संघ ने डॉ.बाबुलाल सिंह को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने से पूर्व 26/11के शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।तत्पश्चात डॉ .साहेब की पुण्यतिथि पर प्रमुख वक्ताओं के रूप में उपस्थित कॉग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक चरणजीत सिंह सप्रा, वरिष्ठ कॉग्रेस नेता मंगला शुक्ला, बीरेंद्र पाठक,राजेश इंगले, आर. पी.आई(अ) के नेता प्रदीप पांडुरंग गांगुर्डे, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा 'दीप',सुरेंद्र मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव,शौर्य सिंह, दयाशंकर पाल, मैथ्यू चेरियन,अजय सिंह, राजू श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, एड.रईस खान, अविनाश पाठक, दीना यादव , संतोष विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह, विलास निकाले, विनायक घाणेकर, डॉ.राजेश सोनकर, पितांबर साहू,पारस सिंह, रमेश सिंह,जितेंद्र सिंह, रामराज सिंह, भगवानदास सिंह, रमेश जायस्वाल,लक्ष्मी शाह,ओमकार सिंह, भोला सिंह, एवं परिवार के सदस्यों में श्रीमती जयबाला बाबुलाल सिंह,कपिल सिंह, श्वेता सिंह,महानंद सिंह,राजेश सिंह, डॉ.सचिन सिंह,मोहित सिंह, डॉ.दीपक सिंह, अनिल सिंह,नितेश सिंह उपस्थित हुए जहां सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।डॉ.सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व संबंधित दिनचर्या को उपस्थित सभी लोगों ने याद किया। डॉ साहब किस प्रकार से समाज के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया तथा लोगों की हर मुश्किल घड़ी में वे सदैव सभी के साथ नि:स्वार्थ भाव से किस प्रकार खड़े रहते थे उसकी चर्चा करते हुए अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किये। पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के इस भव्य आयोजन में सभी गणमान्यों ने स्मृति शेष.डॉ बाबुलाल सिंह के भतीजे डॉ.सचिन महानंद सिंह के कंधे पर डॉ.साहेब के सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। सूत्र संचालन सामाजिक चिंतक चंद्रवीर बंशीधर यादव ने किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 17 लाख की लग्जरी गाड़ी से आए, 200 रुपये के पांच गमले चुराकर हुए फरार

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
Ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!