शिविर में 300 लाभार्थियों को मिले उपकरण, 41 को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा,जौनपुर। सिकरारा विकास खंड के सृजन संस्था कैलाश चौक, सुंगुलपुर (निकट सनबीम स्कूल, कुल्हनामऊ) एवं आसरा, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों हेतु सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले भर से आए 300 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
शिविर में 41 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 30 ट्राइसाइकिल, 120 व्हील चेयर, 100 टॉयलेट सीट चेयर के साथ ही कान की मशीन, स्मार्ट केन, छड़ी, बैसाखी आदि का वितरण किया गया। सहायक उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सृजन संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने संस्था द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्था का प्रयास है कि जिले का कोई भी दिव्यांगजन सहायक उपकरण से वंचित न रहे। आगे भी संस्था जिले के हर दिव्यांगजन तक पहुंचकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का कार्य जारी रखेगी।
इस अवसर पर आसरा जौनपुर के निदेशक विमलेश शर्मा, डॉ. श्रीकांत सिंह, डॉ. पंकज ,आनंद, अंशिका मिश्रा,अनामिका सिंह, सरोजा यादव, ललित कुमार,सीमा मिश्रा, सुमन देवी, अमित कुमार यादव, आँचल मौर्या, रुक्मणि (दीपा) और जीवेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Prayagraj News: काशी तमिल संगमम् 5.0 के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)