पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी का भव्य आगाज
14 प्रदेशों के 54 विश्वविद्यालयों की टीमें ले रही हैं हिस्सा, मार्च पास्ट से हुआ उद्घाटन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू), नई दिल्ली के आवंटन पर विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता 18 से 21 नवंबर तक परिसर स्थित मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल में चल रही है। प्रतियोगिता में 14 प्रदेशों की 54 विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करने पहुचीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कबड्डी में सफल रेड के लिए साहस और सूझबूझ, जबकि बचाव के लिए टीम का तालमेल जरूरी है। हार-जीत से सीख लेकर खिलाड़ियों को अगले अंक पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने खेल भावना, अनुशासन और टीम के प्रति विश्वास बनाए रखते हुए पूरे दमखम से खेलने की प्रेरणा दी। साथ ही, विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों की खेल शैली से सीखकर अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा अपने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।
उद्घाटन समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया और कुलपति को सलामी दी। कुलपति ने सभी टीमों का अभिवादन स्वीकार करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में जींद विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. नरेश कुमार उपस्थित रहे।
इस दौरान कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं वित्त अधिकारी विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्षता खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुधाकर सिंह ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव प्रो. शेखर सिंह ने किया। संचालन राजेश सिंह ने किया।
प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए सुरेश कुमार सिंह को प्रतियोगिता प्रबंधक नियुक्त किया गया है। निर्णायक मंडल में माया राय, जेपी सिंह, अजीत कुमार, शिव मुनि, धर्मेंद्र पाल, कन्हैया यादव एवं जितेंद्र पटेल शामिल हैं।
आयोजन में प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. आलोक सिंह, डॉ. राम आसरे राय, डॉ. रसिकेश, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, विजय, सुशील कुमार प्रजापति, राधेश्याम सिंह सहित खेल शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
अंतर-विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता: पहले दिन देर शाम तक जारी रहे रोमांचक मुकाबले, इन टीमों ने दर्ज की जीत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत का यह दौर देर शाम तक लगातार जारी रहा। दो पूल में प्रतियोगिताएं हुई ।
प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए विभिन्न चक्रों में पहले पूल में बी.एन.एम. विश्वविद्यालय, संबलपुर विश्वविद्यालय, एस.जी. गुरु विश्वविद्यालय, विनोबा बी. विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, एन. बंगाल विश्वविद्यालय और आर.आई.एस. विश्वविद्यालय ने अपने-अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट खेल कौशल और सूझबूझ का परिचय देते हुए शानदार जीत दर्ज की।
वहीं दुसरे पूल में एस.एम.के. विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय, एन. लखीमपुर विश्वविद्यालय, एम.एस.आर.बी.डी. विश्वविद्यालय एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय समेत अन्य विश्वविद्यालय की टीमों ने भी आक्रामक रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूधिया रोशनी और दर्शकों के जबर्दस्त उत्साह के बीच देर शाम तक चले मैचों में खिलाड़ियों ने पूरे दमखम और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों की सीटी और दर्शकों की गूंज के साथ परिसर का खेल मैदान दिनभर ऊर्जा और खेल उत्साह से सराबोर रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)