Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Naya Savera Network

18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवाओं या छूटे हुए लोगों को वोटर बनने हेतु किया गया जागरूक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा जी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय के विश्वकर्मा छात्रावास सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मतदाता बनने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। फॉर्म-6 भरने का तरीका, जरूरी दस्तावेज - आयु प्रमाण व निवास प्रमाण के बारे में बताया गया। साथ ही सभी को ECINET ऐप डाउनलोड कराया गया और उसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, नाम जांचने एवं संशोधन की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया गया।


इस अवसर पर स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस अवधि में नए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं तथा मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन एवं स्थानांतरण भी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले युवा या छूटे हुए लोग वोटर बनने हेतु अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से या voters.eci.gov.in या ECINET ऐप डाउनलोड कर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  उन्होंने ने बताया कि वोटर बनने हेतु फार्म 6 व मतदाता सूची से मृतक का या किसी अन्य कारण से नाम हटाने, आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म 7 और मतदाता सूची में नाम, जन्मतिथि, फोटो, पता या मोबाइल नंबर जैसी किसी भी गलती को सुधार कराने के लिए, किसी अन्य क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम हस्तांतरित करने हेतु , दिव्यांग मतदाताओं के चिहांकान हेतु फार्म 8 का प्रयोग किया जाता है।


ईएलसी कोआर्डिनेटर डॉ दीपक मौर्य ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपील किया है कि महाविद्यालयों में स्थापित निर्वाचन साक्षरता क्लब को सक्रीय रखें इनके माध्यम से लोगों को मतदाता बनने हेतु जागरूक कराएं, तथा महाविद्यालय में पंजीकृत पात्र छात्र छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु उन्हें प्रेरित करें। उनके सहयोग हेतु सभी महाविद्यालयों में मतदाता हेल्प डेस्क स्थापित करे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शपथ ली कि वे स्वयं मतदाता बनेंगे तथा अपने परिवार व मोहल्ले के अन्य पात्र लोगों को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ाना और "कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं" के संकल्प को पूरा करना है। इस अवसर पर वार्डेन डॉ० नितेश जायसवाल, कैम्पस अम्बेसडर हितेश विश्वकर्मा व आरती मौर्या, डॉ० श्रवण कुमार, डॉ० रविकेश मौर्य, डॉ० अमित गुप्ता, अभिषेक यादव, डॉ० प्रवीण मिश्रा, डॉ० प्रेमचंद यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: रोहित पवार द्वारा मुख्यमंत्री पर लगे आरोपों को कृपाशंकर ने बताया मनगढ़ंत और निराधार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!