Jaunpur News: महिलाओं के साथ संविधान के मूल्यों पर हुआ संवाद

Naya Savera Network

संविधान दिवस पर आयोजित हुआ सामुदायिक चौपाल

नया सवेरा नेटवर्क

थानागद्दी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी स्थित तिसिया बनवासी समुदाय बस्ती में संविधान दिवस के अवसर पर सामुदायिक चौपाल का आयोजन फेलो नीरा आर्य की अध्यक्षता में की गई। सामुहिक चौपाल संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात ग्रामीणों के साथ संवैधानिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता पर सरल और स्थानीय भाषा में संवाद किया गया। चौपाल में महिलाओं ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अब तक उन्हें संविधान के बारे में किसी ने नहीं बताया था, आज उन्हें पता चला कि संविधान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सवाल पूछे जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मौजूद लोगों संकल्प लिया कि वे संविधान का सम्मान करेंगे और अपने अधिकारों को जानेंगे और गाँव में एकता और भाईचारा बनाए रखेंगे। इस अवसर पर बनवासी समाज की महिलाएं, समूह सखियों के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संविधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!