Jaunpur News: संविधान दिवस पर लोगो ने जाना अपने मौलिक अधिकारों का महत्व

Naya Savera Network

संविधान में दिए मौलिक अधिकारों को रचनात्मक तरीके से रंगोली में किया गया प्रदर्शित

संविधान को बताई गई प्रत्येक नागरिक के समान अवसरों की गारंटी

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डेढ़ूवाना ग्राम में संविधान दिवस के अवसर पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट मेरी मुस्कान के द्वारा ग्रामीण समुदाय को भारतीय संविधान,नागरिक व मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और विशेष रूप से किशोरियों एवं बच्चों में संवैधानिक मूल्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान रंगोली के माध्यम से भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित की गई।साथ ही उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार तथा संवैधानिक उपचारों के अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों द्वारा चार्ट पेपर के माध्यम से ‘संविधान की दीवार’ तैयार की गई जिस पर मौजूद किशोरियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने अपने हस्ताक्षर किए और संविधान, समानता, शिक्षा, स्वतंत्रता, सुरक्षा एवं अपने अधिकारों से जुड़े विचार लिख यह संदेश दिया कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार और समान अवसरों की गारंटी है।वही कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। महिलाओं और किशोरियों को जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए संविधान में निहित समानता, गरिमा, स्वतंत्रता और न्याय के मूल्यों को समुदाय तक पहुंचाना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना, सविता, किशोरी लीडर काजल, प्रीति, अर्चना, किशोर, गुड्डू, की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिलाओं के साथ संविधान के मूल्यों पर हुआ संवाद

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!