Jaunpur News: दक्षिणा काली मंदिर में देवी भक्ति में झूमीं महिलाएं, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के निकट स्थित दक्षिणा काली मंदिर में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन महिलाओं ने मां दक्षिणा काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, पचरा गीत और भक्तिमय नृत्य का आयोजन हुआ। महिलाओं की भक्ति और उत्साह से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।


मधु सिंह, सुमन श्रीवास्तव, पद्मावती सिंह, बीना सिंह, सुनीता तिवारी, विभा तिवारी, गीता शर्मा, सीमा श्रीवास्तव और प्रिया सिंह ने ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ तथा ‘सुमिर लो काली और हनुमान’ जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर महिलाएं झूमती नजर आईं। पचरा गीतों और कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से देवी भक्ति में भाग लेकर आस्था और समर्पण का परिचय दिया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत और नृत्य से उत्सवी माहौल बना रहा।


अंत में मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुषमा सिंह, मनोरमा सिंह, शालू सिंह, प्रीति सिंह, सुशीला कजरी वाली, मनीषा सिंह, अर्चना सिंह और अंजू अग्रहरी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर की रामलीला 15 अक्टूबर से शुरू


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!