Jaunpur News: एक दिन के लिए चिकित्सा अधीक्षक बनीं छात्रा श्रेया यादव

Naya Savera Network

अस्पताल का निरीक्षण कर साफ-सफाई और बेहतर इलाज के दिए निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा श्रेया यादव को एक दिन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  का चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी के साथ - साथ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


श्रेया ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उन्हें निश्शुल्क दवाएं देने पर जोर दिया। साथ ही निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए न लिखा जाए। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मुहैया कराया जाए।

विदित हो कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ खान सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दक्षिणा काली मंदिर में देवी भक्ति में झूमीं महिलाएं, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!