नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मड़ियाहूं खंड, जिला मछलीशहर की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से शुरू होकर श्रीराम जानकी मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक राजेंद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में प्रत्येक व्यक्ति को अपना समय, सोच और मन लगाकर यथाशक्ति राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। अपने गौरवपूर्ण इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान और भविष्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव जैसी विसंगतियों को दूर कर सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का कार्य करता है। समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में रमेश जी, खंड कार्यवाह संतोष, दीपक द्विवेदी, डॉ. राजेश पांडेय, संतोष दुबे, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 4.66 लाख रुपये
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
