नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने लिंक के माध्यम से उसके बैंक खाते से 4.66 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
रामपुर नद्दी निवासी धनंजय कुमार सिंह के अनुसार, उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया था। लिंक के माध्यम से हुई साइबर धोखाधड़ी के कारण उनके खाते से कुल 4,66,000 रुपये निकल गए। पीड़ित के मुताबिक, 18 अक्टूबर को हुई इस घटना में रात 8:24 बजे से 8:53 बजे के बीच छह अलग-अलग लेनदेन के जरिए रकम निकाली गई। पीड़ित ने बताया कि उनका खाता यूपी ग्रामीण बैंक, शीतलगंज शाखा में है। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में भी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राम कथा श्रवण करने मात्र से ही सारी व्यथा दूर हो जाती है : रामायणी जी महाराज
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)