अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा
प्रयागराज। अथर्वन संस्था की सक्रिय सदस्य एवं शिक्षिका सरिता दुबे के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने हरिशंकरी का वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अथर्वन संस्था की सचिव डॉ. कंचन मिश्रा ने कहा कि, “जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण की परंपरा अपनाकर हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।” वही संस्था के सक्रिय सदस्य हेमंत कुमार ने कहा कि “प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।" इस अवसर अथर्वन संस्था की सचिव डॉ. कंचन मिश्रा एवं सक्रिय सदस्य हेमंत कुमार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पथ संचलन में स्वयंसेवकों को दिया राष्ट्र प्रथम का संदेश
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

