मौत खबर सुन परिवार में मचा कोहराम
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी अजय कुमार की पुत्री काव्या यादव को उस समय सर्प ने डस लिया जब वह स्कूल से अर्धवार्षिक परीक्षा देकर घर लौट कमरे में गुड लेने गई थी।कुछ ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी,अचानक तबीयत बिगड़ने से परिजनों को सर्प डसने की आशंका हुई तो आनन - फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने काव्या की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान मृत हो गई,मौत खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया,परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है वही इस घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है,मिली जानकारी के अनुसार मृतक काव्या कक्षा एक की छात्रा थी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जफराबाद में स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय, डेंगू के दो मरीज मिल
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

