Jaunpur News: आशा बहुओं ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी की आशा बहुएं और आशा संगिनी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को मुखर हो गईं।‌ छह सूत्रीय मांगों के साथ पीएचसी पर जोरदार प्रदर्शन किया। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित एमओआईसी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। कहा कि उनकी मांगें काफी समय से लंबित हैं। कई बार मांगें  उठाने के बाद भी समाधान नहीं किया गया। जिससे उन्हें  कार्य बहिष्कार का निर्णय लेना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि आशा बहुओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। न्यूतम वेतन 1800 हजार करने के साथ समाजिक सुरक्षा, उचित मानदेय, प्रोत्साहन राशि में दोगुनी राशि, आशा घर, स्वास्थ्य केन्द्र मुख्यालय पर सुरक्षा की गारंटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। धरना प्रदर्शन में कांति पाठक, पूनम सिंह, नगीना सिंह, उषा यादव, अमिता राजभर, उर्मिला, रेनू यादव, फूलमत्ती, संगीता, शकुंतला, गायत्री, रूपा देवी, गीता, उषा, रेखा, किरन, दुर्गावती, फूलममी, नगमा खातून, अनीता, अमरीका समेत समेत सभी आशा बहुएं और आशा संगिनी शामिल रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कमरे में गुड लेने गई छात्रा को सर्प ने डसा,हुई मौत


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!