नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय। क्षेत्र में एक महीने से लगातार रात के अंधेरे में नकाबपोश बदमाशों द्वारा राहगीरों पर हो रहे हमले से लोगों में दहशत का माहौल बना है। दो दिन पहले रात्रि में घर से खेतासराय आते समय एक ग्राम प्रधान प्रधान पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के दूसरे दिन पुलिस से शिकायत कर ऐसे बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की है।
रुधौली गांव के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात वह अपने घर से रोज की तरह खेतासराय दुकान पर सोने आ रहे थे। सफीपुर जंगल के पास दो तीन की संख्या में नकाबपोश अज्ञात बदमाश उन पर हाकी डंडे से हमला कर दिए। मौका पाकर वह बदमाशों के चंगुल से भाग लिए। इस घटना से दो दिन पहले सफीपुर के पास कनवरिया मोड़ पर उनकी मिल पर सोए विनोद विश्वकर्मा पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया था। शोर मचाने पर हमलावर भाग लिए। इससे पहले कनवरिया निवासी उदयराज प्रजापति पर हमला कर घायल कर दिया गया था। इसी तरह सफीपुर निवासी विजय बहादुर यादव पर रात्रि में नकाबपोश बदमाशों ने हाकी से हमला किया। जिसमें उन्हें मामूली चोट आई थी। हाल ही में 30 सितंबर को देर शाम दुकान बंद करके घर जाते समय खुदौली वन विहार के पास जूता व्यवसायी नितेंद्र सिंह गुड्डू पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला करके घायल कर दिया था।
हालांकि कि पुलिस ने ऐसे गिरोह बंद मनबढ़ों पर नकेल कसने के लिए जनवरी माह में एक मुहिम चलाई थी। इसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी भी मिली। इस बीच एक महीना से ऐसे गिरोह बंद मनबढ़ों की सक्रियता फिर से बढ़ रही है। एक महीना से लगातार लोगों पर हो रहे हमले से लोगों में दहशत बन गया। लोगों ने ऐसे मनबढ़ों पर शिकंजा कसने और उन पर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष तारिक अंसारी कहा कि चौकी इंचार्ज से मामले को दिखवाते हैं। ऐसे लोगों को चिंहित करके उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आशा बहुओं ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

