Jaunpur News: जफराबाद में स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय, डेंगू के दो मरीज मिले

Naya Savera Network

स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत ने चलाया अभियान, 25 से अधिक स्थानों पर मिले लार्वा

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद। स्थानीय नगर पंचायत के मोहल्ला नासही में डेंगू के लक्षण वाले करीब 50 मरीजों की होने की जानकारी  होने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य टीम ने मोहल्ले में 39 लोगों की जांच की, जिसमें दो डेंगू पॉजिटिव मिले। वहीं, घरों के आसपास जलजमाव की जांच में 25 से अधिक स्थानों पर लार्वा मिलने से विभाग की चिंता बढ़ गई। टीम ने लार्वा नष्ट कराने के साथ दवाओं का छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया।

सोमवार को मोहल्ला नासही में डेंगू के लक्षण वाले करीब 50 मरीजों से संबंधित खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह सिरकोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. धर्मेश पटेल टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने डेंगू जांच किट से 39 लोगों की जांच की। इनमें अनिल कुमार निगम और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अन्य लोगों को जांच के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई।

इसके बाद जिला मलेरिया कार्यालय की टीम ने भी अभियान चलाया। फाइलेरिया अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में दीपक सिंह, अभिषेक सोनकर समेत करीब 10 सदस्यों ने घरों का निरीक्षण किया। टीम ने जलजमाव वाले स्थानों पर लार्वा नष्ट कराया और मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाने के लिए दवाओं का छिड़काव किया। लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की हिदायत भी दी गई।

उधर, नगर पंचायत प्रशासन ने भी मोहल्ले में सफाई और बचाव अभियान चलाया। कर्मचारियों ने नालियों के किनारे और गंदगी वाले स्थानों पर दवाओं का छिड़काव किया तथा फॉगिंग कराई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कूलर, गमलों, टायरों और अन्य बर्तनों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की। साथ ही बुखार के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा।

यह भी पढ़ें | Ghaziabad News: ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की भूमिका महत्त्वपूर्ण है: केशव कुमार चौधरी 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!