निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में बरिष्ठ कथाकार एवं उपन्यासकार गौरा पंत शिवानी की जयन्ती पर हुई गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि गौरा पंत शिवानी मर्मस्पर्शी कहानियों की कालजई कथाशिल्पी हैं। उनकी कहानियां आम आदमी के मर्म को छूती हैं। राजेन्द्र नगर मे निरुपमा अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि शिवानी जी ने अपनी साहित्य यात्रा के दौरान बारह उपन्यास, चार कहानी संग्रह और चार संस्मरण संग्रह लिखे। उनकी कृतियां हिन्दी साहित्य की अनमोल धरोहर हैं। उनके उपन्यास कृष्ण कली के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हे पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया गया था।
जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि गौरा पंत शिवानी के दो उपन्यास को धर्मयुग पत्रिका द्वारा धारावाहिक के रूप में प्रकाशित किया जिससे शिवानी का नाम घर- घर तक पहुंच गया। अध्यक्षीय उद्बोधन में कहानीकार निरुपमा अग्रवाल ने कहा कि शिवानी की कहानियां और उपन्यासों में तत्कालीन समाज का प्रतिबिम्ब स्पष्ट झलकता है। उन्होने शिवानी के कई उपन्यासों के प्रसंग साझा किए। इस अवसर पर विमलेश चंद्र दीक्षित, शिव ओम शर्मा, डाॅ विनीता सिंह, गंगाराम पाल, रमेश रंजन ने अपनी रचनाएं की। संजीव कुमार शर्मा गंभीर एवं निर्भय सक्सेना भी उपस्थित रहे। डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। संचालन प्रोफेसर विनीता सिंह ने विमलेश चन्द्र दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाअष्टमी पर मां महागौरी के दर्शन-पूजन को चौकियां धाम में उमड़े हजारों श्रद्धालु
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)