Jaunpur News: गैर इरादतन हत्या के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के परसादीपुर गांव में गुरुवार शाम जमीन संबंधी विवाद हुई मारपीट व इलाज के दौरान राज कुमार गोड़ की हत्या के मामले में आरोपित किए गए चार लोगों को पुलिस ने कीनाराम मठ से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने सभी आरोपितों को जेल भेज दिया। 

एसआई राजेश्वर पांडेय व सुरेश तिवारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे थे इसी दौरान सूत्रों से जानकारी मिली कि हत्या में आरोपित हरिहरपुर स्थित कीनाराम मठ पर मौजूद हैं। पुलिस ने तत्परता से आरोपित परसादीपुर (उमरवार) निवासी राजकुमार वर्मा, राहुल वर्मा, राजीव वर्मा उर्फ राजू, रामप्रीत वर्मा उर्फ बद्धू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल विजय यादव और रिजर्व कांस्टेबल दुलेश चौधरी भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: आम आदमी के मर्म को छूती हैं गोरा पंत शिवानी की कहानियां


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!