Jaunpur News: महाराजगंज में डीएपी खाद की किल्लत, मचा हाहाकार

Naya Savera Network

किसानों ने सचिव पर लगाये कालाबाजारी के आरोप

पंकज बिन्द @ नया सवेरा 

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महराजगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत पूरालाल स्थित आशा मधुपुर साधन सहकारी समिति क्षेत्र से खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। तस्वीरें पूरालाल, आशा मधुपुर साधन सहकारी समिति क्षेत्र की हैं जहां किसान DAP खाद के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। गांव के रहने वाले हर्षवर्धन सिंह, शुभम यादव, सत्य नारायण सिंह, जंग बहादुर सिंह, नागेन्द्र बहादुर सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, ध्रुवराज सिंह, सुनील सिंह, हरिनाथ प्रजापति, विश्वनाथ प्रजापति, मनीष खरवार, दिव्यांशु सिंह, अभय सिंह, हरगोविन्द दुबे, शिवम दुबे, संदीप दुबे, अखिलेश दुबे सहित अन्य किसानों ने समिति के सचिव सुशील सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं।

किसानों का आरोप है कि समिति पर खाद की किल्लत बताई जा रही है जबकि सचिव द्वारा बाहर कालाबाजारी की जाती है। किसानों का कहना है कि सरकारी दर से अधिक कीमत पर खाद बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि वे पिछले दो-दो दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें समय से खाद नहीं मिल पा रही है। गेहूं की बुवाई के समय DAP खाद की उपलब्धता किसानों के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

किसानों ने यह आरोप भी लगाया है कि खाद की उपलब्धता को लेकर सवाल पूछने या जांच की बात करने पर धमकी देने जैसी बातें कही जाती हैं। किसानों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, समिति में खाद के स्टॉक और वितरण रजिस्टर की जांच करने तथा खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रही है तो उनकी शिकायतों की जांच कब होगी? क्या कृषि विभाग और जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई करेगा? फिलहाल इस मामले में किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आना बाकी है। किसानों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि उन्हें समय पर उचित दर पर खाद मिल सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बैगनी रंग के स्केच पेन से किया जायेगा मतदान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!