Jaunpur News: देश के विकास के लिए सरदार पटेल के बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत :अरविन्द पटेल

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला मुख्यालय पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में लौह पुरुष, भारत रत्न, आधुनिक भारत के निमार्ता, अखंड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रति मूर्ति, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती के अवसर पर विकास भवन में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश की एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत

का लौह पुरुष कहा जाता है गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों का विलय की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई थी उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया देश के एकता के सूत्रधार थे भारत की राजनीति इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता सरदार पटेल नवीन भारत के निमार्ता के राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी के देश के विकास में सरदार पटेल का महत्व को सदैव याद रखा जाएगा देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने

जितना योगदान दिया उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया था वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी से उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता राजनीतिक तथा तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी उनके ईमानदारी के कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अनोखा स्थान बना लिया भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था स्वतंत्र भारत के पहले तीन वर्ष सरदार पटेल देश में उप प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री रहे इससे भी बढ़कर उनकी ख्याति भारत के राजवाड़े को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में शामिल करने तथा भारत की राजनीति के एकीकरण के कारण सरदार पटेल ने भारतीय संघ में उन्हें रियासतों का विलय किया जो सबसे प्रभुता प्राप्त थी उनका अलग झंडा और अलग शासक था आज देश को फिर सरदार पटेल जैसा नेता की आवश्यकता है वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो इस समय केंद्र व

प्रदेश में चलने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है और महापुरुषों के नाम पर राजनीति कर रही है उनके विचार धाराओं पर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनेता को सरदार पटेल से सीख लेनी चाहिए इस कार्यक्रम के दौरान प्रवीण मौर्य,वृजेद्र पटेल, राकेश पटेल, संजय यादव, जगंबहादुर,राजकुमार सिंह, जय प्रकाश पटेल, अमर बहादुर चौहान, विकास पटेल, हरिशंकर पाल, छोटे लाल पटेल, सन्तोष पटेल,सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Varanasi News: सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर DIG वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!