राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति निष्ठा से कर्तव्यों के निर्वहन का दिया संदेश
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर डीआईजी ने उपस्थित शाखा प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प भी दिलाया।
कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के एकीकरण में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया गया। डीआईजी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेंट थॉमस मिशन स्कूल की 70 छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

