Jaunpur News: न्यायालय से लौट रहे व्यक्ति पर हमला, छह अज्ञात समेत कई पर मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

डाॅ. प्रदीप दूबे @ नया सवेरा 

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर (भुलनिया) निवासी एक व्यक्ति ने मुकदमे की तारीख से लौटते समय रास्ते में घेरकर मारपीट करने, मोबाइल व रुपये छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित पांच-छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित उमाशंकर दूबे के अनुसार सोमवार को जौनपुर दीवानी न्यायालय में मुकदमे की तारीख थी। वहां से घर लौटते समय शाम करीब 8 बजे सरायमोहिउद्दीनपुर स्थित दीपक मेडिकल एजेंसी के सामने बरौद रोड पर दयाशंकर दूबे, वेद प्रकाश उर्फ मोनू और पांच-छह अज्ञात युवक पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडे, लात-घूंसे और लोहे के पाइप से उनकी पिटाई की। हमले में वह सड़क पर गिर पड़े। पीड़ित का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने घटना देखी और पुलिस चौकी की टीम के पहुंचने पर उनकी जान बच सकी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रक्तवीरों एवं समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!