नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में आयोजित वायु सेना के एयर सो कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात वापस जाते ही पुलिस ने किसान नेता अजीत सिंह ,महामंत्री रोहित सिंह सहित अन्य की नजरबंदी हटा ली। पुलिस ने शनिवार शाम से ही किसान नेता सहित अन्य को बोड़सर खुर्द स्थित आवास पर नजरबंद किए हुए थी।
राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण में अधिग्रहित की गई जमीन की मुआवजा मिलने में हो रही समस्या, अधूरे सड़क पर हो रही अवैध टोल टैक्स की वसुली, शहीदों के सम्मान के लिए स्मारक बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए उनके कार्यालय में ज्ञापन देकर पूर्वांचल किसान संगठन के नेता अजीत सिंह ने समय मांगा था। मिलने का समय तो नहीं मिला , लेकिन पुलिस प्रशासन किसान नेताओं को लेकर सतर्क था। पुलिस ने शनिवार दोपहर से ही संगठन से जुड़े किसान नेताओं जय प्रकाश राम,आशु सिंह सहित अन्य को नजरबंद कर दिया। भूमिगत चल रहे किसान नेता अजीत सिंह,महामंत्री रोहित सिंह को भी उनके बोड़सर खुर्द स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। रविवार को कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाते ही सभी की नजरबंदी हटा ली गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)