Jaunpur News: बिना चिकित्सक के संचालित हो रहा था क्लीनिक

Naya Savera Network

अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। खुटहन बाजार स्थित अर्चना पाली क्लीनिक के संचालक के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। क्लीनिक पर। गत 16 सितंबर को की गई जांच के दौरान कोई चिकित्सक, कर्मचारी अथवा संचालक मौजूद नहीं मिला था। इससे क्लीनिक के अवैध रूप से संचालित होने की आशंका जताई गई। यह कार्रवाई सीएचसी अधीक्षक आरिफ खान की तहरीर पर की गई। उन्होंने बताया कि जांच के बाद अस्पताल संचालक को सभी अभिलेखों को प्रस्तुत किए जाने की नोटिस भी दी गई थी। निर्धारित समय के भीतर वैधता का कोई अभिलेख नहीं दिखाया गया।


 जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मौखिक निर्देश पर 16 सितंबर को नायब तहसीलदार शाहगंज, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहगंज तथा नोडल अधिकारी की टीम ने क्लीनिक का निरीक्षण किया था। जांच के समय वहां कोई चिकित्सक, कर्मचारी या संचालक उपस्थित नहीं था। इसे नियमों के विपरीत संचालन मानते हुए कार्रवाई की संस्तुति की गई। इस मामले में  पुलिस ने भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम  के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्रधानमंत्री के जाते ही किसान नेता अजीत सिंह की नजरबंदी हटी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!