नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के मौढ़ेला-थानागद्दी मार्ग पर भैंसा नहर पुलिया के पास रविवार रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रामकिशुन (50) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रविवार रात तीन लोग आजमगढ़ से खरगसेनपुर की ओर जा रहे थे। मौढ़ेला-थानागद्दी मार्ग पर भैंसा नहर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामकिशुन पुत्र स्व. लल्लू राम को मृत घोषित कर दिया। घायलों में मनोज कुमार (31), पुत्र रामकिशुन, निवासी हमीरापुर, थाना चोलापुर, वाराणसी व सुकाराम (45), पुत्र स्व. जैजू राम, निवासी खरगसेनपुर, थाना केराकत, जौनपुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय बाइक सवारों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हर परिस्थिति में संतुष्ट रहने वाले पर बनी रहती है भगवान की कृपा : रजनीकांत द्विवेदी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
