Jaunpur News: अहिप के जिला महामंत्री को मातृशोक, साथियों ने दी श्रद्धांजलि

Naya Savera Network

संजय शुक्ला @ नया सवेरा 

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला महामंत्री पवन राय की माता जी के निधन पर शोकसभा हुई। जलालपुर क्षेत्र के ओइना त्रिलोचन स्थित श्री राय के आवास पर पहुंचे अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये माता जी को श्रद्धांजलि दिया। शोकसभा में वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रान्त कार्याध्यक्ष, राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष, रमेश मिश्र विभाग उपाध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, विवेक उपाध्याय, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये ईश्वर से प्रार्थना किया कि माता जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करने के साथ ही परिजनों को साहस और धैर्य प्रदान करें।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!