Jaunpur News: स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के न्यायालय बंद

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर को होगा। इसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय कक्षों को मतदेय स्थल बनाया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, मतदान संपन्न कराने के लिए 22 अक्टूबर को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट के न्यायालय कक्षों में पहुंचेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी। निर्वाचन व्यवस्था के दृष्टिगत 22 और 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय वादकारियों के लिए बंद रहेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों दिनों में कलेक्ट्रेट परिसर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। संबंधित लोगों से अपील है कि निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी आवश्यक कार्यवाही की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: घाटकोपर के अम्बे माता मंदिर में 300 कन्याओं ने की मां अम्बे की आरती


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!