Jaunpur News: सुजियामऊ में राम-रावण युद्ध में 16 कहारों ने उठाया रथ

Naya Savera Network

जंगीपुर में मनाई गई ऐतिहासिक विजय दशमी

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा विकासखण्ड के सुजियांमऊ गांव स्थित ऐतिहासिक मां काली मंदिर में मंगलवार की शाम करीब ढाई सौ वर्षों से चली आ रही परम्परा के निवर्हन के तहत 16 कहारों द्वारा उठाये गए रथ से राम-रावण युद्ध को देखने के लिए हजारों लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले के आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास से आरती पूजन पश्चात निकले रथ के साथ चल रहें भक्तगणों ने जय श्रीराम के उदघोष के साथ मेला स्थल मन्दिर काली माता परिसर पहुँचे जहां दशहरा मेला में हजारों की भीड़ मौजूद रही।राम-रावण रथ के साथ घोड़ो की थाप व ढोल-नगाड़ों के बीच भीड़ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मेला स्थल पहुँची तो युद्ध देखने के लिए भीड़ लालायित रही। मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। युद्ध के दौरान रामचरित मानस लंकाकाण्ड का सस्वर पाठ किया गया। राम-रावण भीषण युद्ध के बाद रावण का पुतला दहन किया। मेले में प्रमुख रूप से प्रख्यात चिकित्सक आईएमएम अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार मिश्र, रामकृष्ण त्रिपाठी, प्रोफेसर मनोज मिश्र, रामेश्वर त्रिपाठी, रामदयाल, रामजी त्रिपाठी, विद्यानंद उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय सहित सैकड़ों लोगों ने राम, लक्ष्मण एवं माता सीता का दर्शन किया। मेला आयोजक पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय ने आभार आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेले में पूर्व परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है। उधर जंगीपुर गांव में रामलीला पश्चात विशाल मेले का आयोजन किया गया। राम चबूतरा पर पहुँच भक्तों ने राम, लक्ष्मण एवं माता जानकी का पूजन किया। राम-रावण युद्ध पश्चात बुराई पर अच्छाई का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। रामलीला व मेला आयोजक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मुलुंड में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम सम्पन्न


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!