Mumbai News: मुलुंड में श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड एवं भजन कार्यक्रम सम्पन्न

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। रामनवमी के पावन अवसर पर श्री आंजनेय सेवा प्रतिष्ठान की ओर से मुलुंड चेकनाका (पश्चिम) स्थित राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अर्चना होटल के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रभु श्रीराम तथा हनुमान जी की आराधना की। सुंदरकांड पाठ और भजनों से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारे लगाए तथा परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। श्री आंजनेय सेवा प्रतिष्ठान की ओर से सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों में अरुण कुमार सिंह, अखिलेश राय, माता प्रसाद राय,योगेन्द्र सिंह,नरेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, सुजीत राय आयोजक मंडल प्रमुख थे। कार्यक्रम का समापन प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों के साथ हुआ। इस अवसर पर दयाशंकर सिंह, विजय यू सिंह, डॉ हरिराम सिंह, पत्रकार अनिल शुक्ला, अविनाश पांडेय, अरुण शुक्ला,संजय शर्मा, नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे,संजय दुबे,सुधीर सिंह, शिवराज सिंह,रामजी सिंह, मनबोध सिंह, प्रवीण सिंह व अनेक शिक्षकगण, मनोज सिंह, संतोष विश्वकर्मा आदि क्षेत्र से लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक को मारी चाकू, वाराणसी रेफर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!